समस्तीपुर/बिभूतिपुर/नवनीत कुमार झा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूनिक क्रिएटिव एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित यूनिक चिल्ड्रेन्स एकेडमी सह यूनिक बाल भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन कुमार तथा अरुणाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त विज्ञान एवं गणित शिक्षक संजय कुमार (बबलू कु.) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सेब, अनार, अमरूद, नारियल, नीम, पुदीना, अशोक, हरसिंगार, आंवला, गुलाब, गेंदा सहित 25 से अधिक फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक आवश्यक कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी शुभ अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा— “पर्यावरण ही हमारा जीवन है, आओ मिलकर इसका संरक्षण करें। पेड़ हैं तो कल है।”इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आरव कुमार, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, सत्यम कुमार, पावनी गुप्ता, प्रीति कुमारी, अंशिका आरडी, कोमल कुमारी, सुहानी, आँचल सिन्हा, आराध्या सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पूनम जायसवाल, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, रंजन कुमार, अनुपम रंजन सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

