दुर्घटनाग्रस्त कार से गांजा ले जाने का खुलासा, 25.650 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त कार से गांजा चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के घर से 25.650 किलोग्राम गांजा, 750 एमएल विदेशी शराब और 19 हजार रुपये नकद बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को बिशंभरपुर एलौथ स्थित डिवाइडर से हुंडई औरा कार संख्या BR01PQ9016 टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना लाया।

इसी दौरान शाम में पुलिस को सूचना मिली कि दुर्घटनाग्रस्त कार में गांजा लदा था, जिसे आसपास के कुछ लोग कार से निकालकर ले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से विशंभरपुर एलौथ निवासी मनोज कुमार चौधरी के घर पर छापेमारी की।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से 25.650 किलो गांजा, 750 एमएल विदेशी शराब और 19,000 रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद मनोज कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मामले के अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। गांजा कहां से लाया गया था और दुर्घटनाग्रस्त कार में इसे कौन लेकर जा रहा था, इस दिशा में भी अनुसंधान किया जा रहा है। अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।बरामद सामान में दुर्घटनाग्रस्त हुंडई औरा कार, 25.650 किलो गांजा, 750 एमएल विदेशी शराब और 19 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

कार्रवाई में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पुअनि राकेश कुमार सिंह, पुअनि नेहा निधि, सअनि ब्रजेश कुमार, सरायरंजन अंचल के राजस्व अधिकारी विश्वजीत कुमार तथा मुसरीघरारी थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment