विभूतिपुर में विधायक अजय कुमार का जनसंवाद, दर्जनों लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

राशन कार्ड, पेंशन, सड़क, नाली, जमीन और बिजली से जुड़े मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

समस्तीपुर/विभूतिपुर/नवनीत कुमार झा : विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

जनसंवाद के दौरान राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क, नाली, जमीन विवाद एवं बिजली से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर विधायक अजय कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। मौके पर माकपा नेता कृष्णमूर्ति, श्याम किशोर कमल, महेश कुमार, दिलीप राय, राजद नेता रविंद्र यादव, तिलो यादव, डीवाईएफआई अंचल सचिव बबलू कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment