समस्तीपुर में कर्ज के रुपये मांगने पर युवक की हत्या! धारदार हथियार से हमला, कल्याणपुर के भागीरथपुर में सनसनी

समस्तीपुर/ नवनीत कुमार झा : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीरथपुर गांव में धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजीत कुमार सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे कर्ज के रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अजीत कुमार सहनी ने एक विधवा महिला को रुपये उधार दिए थे। बकाया राशि वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला और उसके परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों, विवाद की वास्तविक परिस्थितियों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल मामले में आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment