समस्तीपुर/विभूतिपुर/नवनीत कुमार झा : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, अनुसूचित जाति टोला, बेलसण्डीतारा में मंगलवार को शिक्षक राजेश कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्ष 2010 से विद्यालय में कार्यरत रहे राजेश कुमार सिंह को शॉल, पाग, चादर एवं माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना मंडल ने की।

कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा विभाग के लेखापाल योगेश कुमार, भूमिदाता आशा देवी,उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण राय, पंचायत समिति सदस्या सीता देवी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, शिक्षाप्रेमी रामयत्न प्रसाद एवं राजीव कुमार, शिक्षक पुनीत कुमार, जितेंद्र कुमार, हरिदेव कुमार, हरिओम कुमार, दिलीप कुमार, अर्चना कुमारी, सोनी कुमारी, कामिनी कुमारी, वंदना कुमारी तथा यूनिक चिल्ड्रेन्स एकेडमी के प्राचार्य अर्जुन कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लेखापाल योगेश कुमार, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार एवं शिक्षाविद् सत्यनारायण राय ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला, बेलसण्डीतारा ने शिक्षा के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह पूरे प्रखंड के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में शिक्षक आमोद कुमार एवं स्मृति कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का सफल संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक रविंद्र कुमार ने किया। वक्ताओं ने राजेश कुमार सिंह के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

