सिविल सेवा दिवस 2026 पर उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : सिविल सेवा दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने की, जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध, समर्पण भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।


कार्यक्रम के दौरान चयनित कर्मियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो), पारंपरिक पाग एवं चादर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a Comment