नियमितीकरण और बकाया मानदेय भुगतान की मांग पर अनुरक्षकों ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : बिहार राज्य अनुरक्षक संघ, समस्तीपुर की विस्तारित बैठक रविवार को वारिसनगर के मथुरापुर स्थित एक निजी विद्यालय , जूटमिल रोड में आयोजित की गई। बैठक में नल-जल योजना के तहत कार्यरत अनुरक्षकों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुरक्षकों ने नियमितीकरण, बकाया मानदेय के भुगतान और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार राय ने की, जबकि संचालन रवि शंकर कुमार पटेल ने किया। संघ की ओर से नल-जल योजना में चयनित अनुरक्षकों को नियमित करने तथा लंबे समय से लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की गई। साथ ही अनुरक्षकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी रखी गई।बैठक में नगर निगम एवं पीएचईडी विभाग में ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई गई। संघ ने पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षकों को नगर निगम समस्तीपुर में स्थानांतरित कर यथावत रखने की मांग भी की।

अनुरक्षकों ने कहा कि नल-जल योजना के नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले अनुरक्षकों एवं कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए और उन्हें भी नियमित किया जाए। इसके अलावा मानदेय का भुगतान अनुरक्षकों के व्यक्तिगत बैंक खातों में सीधे कराने तथा नल-जल योजना के उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने की मांग की गई।बैठक में बिहार के सभी भूमिदाता अनुरक्षकों को बिना शर्त नियमित करने की मांग भी उठाई गई। संघ की ओर से कहा गया कि नल-जल योजना को सुचारु रूप से संचालित करने में अनुरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान और लंबित मांगों पर आवश्यक पहल की जानी चाहिए।

बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला सचिव विष्णुदेव महतो के अलावा प्रभाकर कुमार झा, अजय कुमार पासवान, उमेश कुमार राय, चंद्रदीप कुमार, अर्जुन पासवान, जनार्दन पंडित, रामकुमार पासवान, मनीष कुमार, ललिता देवी, उषा देवी, सुशील कुमार झा, मुकेश कुमार महतो, कृष्ण देव कुमार, संजय कुमार झा, सौरव कुमार, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में अनुरक्षक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment