समस्तीपुर में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, डीएम समेत कई अधिकारियों ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : समस्तीपुर सदर अनुमंडल सभागार में “उर्दू भाषा/विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना” के अंतर्गत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025–2026 का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एकराम तथा भूमि सुधार पदाधिकारी ऋषभ राज सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने वाद-विवाद के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बन गया।

अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को फूल एवं चादर देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में संबंधित विभाग एवं आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment