विभूतिपुर में पल्स पोलियो अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, 5 नवंबर से 16 नवंबर तक पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन और पंचवटी चौक समेत तीन स्थानों पर तैनात होंगी ट्रांजिट टीमें, अभियान की निगरानी के लिए एक सुपरवाइजर नियुक्त

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को पल्स पोलियो अभियान एवं बीडब्ल्यूआर (BWR) का प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। इसमें स्वास्थ्य, बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक पल्स पोलियो अभियान के तहत ट्रांजिट टीमों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए कुल तीन ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन, पंचवटी चौक एवं सिंघियाघाट चौक पर तैनात रहेंगी, जहां आने-जाने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के सुचारू संचालन एवं निगरानी के लिए एक सुपरवाइजर की भी नियुक्ति की गई है।

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM), प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM), महिला पर्यवेक्षिका (LS), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BMEO) एवं डब्ल्यूएचओ मॉनिटर व अन्य

इस बार अभियान में बीओपीवी (bOPV) वैक्सीन का उपयोग किया जाएगा। बैठक में अभियान की तैयारियों, टीमों की तैनाती और निर्धारित स्थलों पर अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM), प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM), महिला पर्यवेक्षिका (LS), प्रखंड निगरानी एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (BMEO) एवं डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment