शव की नहीं हो सकी पहचान, मौत के कारणों पर सस्पेंस बरकरार; पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जाता है कि शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव मिलने की परिस्थितियों की पड़ताल के साथ मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल युवती की पहचान और उसकी मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।


