महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की नींव : बीडीओ

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा/विभूतिपुर : महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जीविका की ओर से गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम सह पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सुमन जीविका महिला ग्राम संगठन बनहैती चोरा टभका में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीपीएम संजीव कुमार पासवान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण करते प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीएम, पूर्व प्रमुख निर्मला किशोर व अन्य

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की नींव है। जीविका जैसी संस्थाएं इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, शिक्षा और स्वरोजगार को अपनाने की प्रेरणा दी। आगे कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। वृक्षारोपण होने से जल-जीवन हरियाली पर एक अच्छा संदेश जाएगा । जल और पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाया जाएगा । पर्यावरण को विनाश से बचाया जा सकता है। हर एक आदमी को कम से कम एक पौधा मां के नाम जरूर लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में जीविका दीदियां व अन्य

वही अपने संबोधन में बीपीएम संजीव कुमार पासवान ने कहा कि सरकार के द्वारा सभी कार्यक्रमों को विस्तृत बताया गया तथा उनके समस्याओं और आकांक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए पंजीकृत किया गया।हर एक लोगों को अपने घर के पास या सार्वजनिक स्थल पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण अवश्य ही करना चाहिए । पौधा रोपण मां के नाम से होना चाहिए। पौधा रोपण से जीवन पर कुप्रभाव को भविष्य में बचाया जा सकता है ।

महिला संवाद के बाद बन्हैती चोरा टभका सुमन जीविका महिला ग्राम संगठन परिसर में पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख निर्मला किशोर, मुखिया विजय चौधरी, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर गोविंद कुमार,जितेंद्र,उमेश, एमबीके अंजू कुमारी,PTA वीरेंद्र कुमारसहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Share This Article
Leave a Comment