समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : जिले के सभी बंदूक लाइसेंसधारियों को लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कराने के लिए आदेश जारी किया गया है।बताया गया है कि आगामी विधानसभा आम चुनाव 2025 का मतदान के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाये रखने और स्वच्छ, भयमुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने व सुरक्षा की दृष्टि से लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन जरूरी है। डीएम कार्यालय से निर्गत आदेश में कहा कि जिला अंतर्गत सभी लाइसेंसी शस्त्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाना अनिवार्य है। 20 मई 2025 से 4 जून 2025 तक हथियारों के सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है. सभी संबंधित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी निर्धारित तिथि को शस्त्रों व उपलब्ध कारतूस का भौतिक सत्यापन निर्धारित स्थल पर करना सुनिश्चित करेंगे. सत्यापन नहीं कराने वाले लाइसेंसधारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

इन्हें मिली जिम्मेदारी
1 नगर थाना-प्रखंड विकास पदाधिकारी समस्तीपुर, थानाध्यक्ष,नगर थाना 2 मुफ्फसिल थाना एवं कर्पूरीग्राम थाना – अंचल अधिकारी समस्तीपुर थानाध्यक्ष मुफ्फसिल एवं थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम 3 वारिसनगर थाना – प्रखंड विकास पदाधिकारी वारिसनगर,थानाध्यक्ष वारिसनगर 4 मथुरापुर थाना अंचल अधिकारी वारिसनगर,थानाध्यक्ष,मथुरापुर5 खानपुर थाना- अंचल अधिकारी खानपुर,थानाध्यक्ष,खानपुर6 कल्याणपुर थाना – प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर , थाना अध्यक्ष कल्याणपुर 7 चकमेहसी थाना- अंचल अधिकारी कल्याणपुर, चकमेहसी थानाध्यक्ष 8 पूसा थाना-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पूसा,थानाध्यक्ष, पूसा9 वैनी थाना-अंचल अधिकारी पूसाथानाध्यक्ष वैनी10 ताजपुर थाना-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ताजपुर,थानाध्यक्ष, ताजपुर11 बंगरा थाना-अंचल अधिकारी ताजपुर,थानाध्यक्ष, बंगरा12 हलई थाना-प्रखंड विकास पदाधिकारी मोरवा,थानाध्यक्ष हलई13 सरायरंजन थाना -प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सरायरंजन, थानाध्यक्ष सरायरंजन14 मुसरीघरारी थाना-अंचल अधिकारी सरायरंजन,थानाध्यक्ष मुसरीघरारी15 पटोरी थाना-अंचल अधिकारी पटोरी,थानाध्यक्ष पटोरी16 मोहनपुर थाना-अंचल अधिकारी मोहनपुर,थानाध्यक्ष, मोहनपुर17 मो० नगर थाना-अंचल अधिकारी मो०नगर,थानाध्यक्ष मो0नगर18 दलसिंहसराय थाना-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दलसिंहसराय,थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय19 घटहो थाना- अंचल अधिकारी, दलसिंहसरायथानाध्यक्ष, घटहो20 विद्यापतिनगर थाना-अंचल अधिकारी विद्यापतिनगर,थानाध्यक्ष, विद्यापतिनगर21 उजियारपुर थाना- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उजियारपुर,थानाध्यक्ष उजियारपुर22 अंगारघाट थाना-अंचल अधिकारी उजियारपुर थानाध्यक्ष, अंगारघाट23 विभूतिपुर थाना-अंचल अधिकारी विभूतिपुर थानाध्यक्ष, विभूतिपुर थानाध्यक्ष,24 रोसड़ा थाना – रोसड़ा-अंचल अधिकारी रोसड़ा, थानाध्यक्ष,रोसड़ा25 शिवाजीनगर थाना- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिवाजीनगर, थानाध्यक्ष,शिवाजीनगर26 हथौड़ी थाना- अंचल अधिकारी शिवाजीनगर,थानाध्यक्ष हथौड़ी27 हसनपुर थाना-अंचल अधिकारी हसनपुर,थानाध्यक्ष, हसनपुर28 बिथान थाना एवं लरझा घाट थाना- अंचल अधिकारी बिथान,बिथान थानाध्यक्ष एवं लरझा घाट थानाध्यक्ष29 सिंघिया थानाअंचल अधिकारी, सिंघिया,थानाध्यक्ष, सिंघिया
