फसल कटनी प्रयोग, जिन्सवार विवरण एवं भूमि उपयोग विवरणी पर दिया गया प्रशिक्षण; आँकड़ों की शुद्धता एवं समयबद्ध संकलन पर जोर
समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार समाहरणालय, समस्तीपुर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण सत्र 2026-27 का आयोजन किया गया।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कृषि सांख्यिकी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण सत्र में फसल कटनी प्रयोग, जिन्सवार विवरण, भूमि उपयोग विवरणी सहित कृषि सांख्यिकी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध फसल कटनी प्रयोग सुनिश्चित करना, कृषि संबंधी आँकड़ों का समय पर संकलन करना तथा फसल क्षेत्र एवं उत्पादन का सटीक आकलन करना था।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि सांख्यिकी से संबंधित कार्यों के निष्पादन में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने, आँकड़ों की शुद्धता बनाए रखने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, कृषि सांख्यिकी से संबंधित आँकड़ों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री अशोक कुमार, प्रशिक्षक श्री पवन कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं श्री प्रवीण कुमार झा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला अन्तर्गत सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


