दिव्यांशु रंजन के जन्मोत्सव पर निरामया हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,लोग हुए लाभान्वित 🎉

विभूतिपुर/समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : पंडित बाबूसाहेब झा के कनिष्ठ सुपुत्र दिव्यांशु रंजन के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पंडित बाबूसाहेब झा के नेतृत्व में निरामया हॉस्पिटल द्वारा डी.पी.एस. स्कूल नरहन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर फलदार वृक्षों का पौधारोपण कर जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया।


शिविर में कई मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में निरामया हॉस्पिटल के सभी विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं सहायक कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


कार्यक्रम का शुभारंभ निरामया हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. रविशंकर सिंह, प्रबंधक कुमार पल्लव, हिन्दुस्तान के पत्रकार मनोरंजन मिश्र, डीपीएस स्कूल के प्राचार्य राजन सर, विजय चौधरी, महंथ गोपाल दास जी महाराज एवं पंडित बाबूसाहेब झा के कर-कमलों से किया गया।


इस अवसर पर संतोष झा, गोपाल सर, राम सुदीन कुशवाहा, प्रियांशु रंजन, विकास झा, राजीव राय, विवेकानंद झा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


आयोजकों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल हैं, और भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment