रोसड़ा/नवनीत कुमार झा : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अतिपिछड़ा समाज के बेटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मोहन पटवा को समस्तीपुर भाजपा का जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर रोसड़ा नगर में हर्ष का माहौल है।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री पटवा की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन में अतिपिछड़ा वर्ग की भागीदारी और सशक्त होगी। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला एवं प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद और साधुवाद दिया।
