राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का होगा अनावरण ।

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : जिले के विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी के द्वारा 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय विभूतिपुर में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

प्रतिमा अनावरण को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य

बैठक में गांधी-अंबेडकर स्मारक संरक्षण स्थाई समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से स्थाई समिति के अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह,सचिव श्याम किशोर कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद मिश्र को बनाया गया। गांधी-अंबेडकर उद्यान प्रखंड परिसर विभूतिपुर में स्थापित होने वाली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को प्रमुख़ सुनीता देवी के द्वारा अनावरण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विचार-विमर्श करते हुए गांधी-अम्बेडकर स्मारक संरक्षण स्थाई समिति के सदस्य

साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। नव गठित समिति ने प्रतिमा अनावरण एवं अंबेडकर जयंती को उत्साह और उमंग के साथ मनाने का निर्णय लिया।वक्ताओं ने रखे विचार इस संदर्भ में अगली बैठक दिवस के 2 दिन पहले पंचायत समिति भवन में आयोजित की जाएगी।

तैयारियां जोरों सोरों पर

गांधी-अम्बेडकर स्मारक संरक्षण स्थाई समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि बैठक में सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद मिश्र, विनय भूषण, प्रभु नारायण झा ,विनय कुमार राय,रामकुमार महतो,अजय कुमार, अरुण कुमार राय, राजबली राय, शिवानी प्रसाद सिंह , कृष्णदेव प्रसाद सिंह, राजेंद्र ठाकुर, नवनीत कुमार झा आदि ने अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में अशोक कुमार महतो, सौरभ चौधरी, राम ललित पासवान, कुमार सानू, रामजी राम,मोहम्मद महताब आलम,रामचरित्र प्रसाद, ममता कुमारी, चंदन कुमार राय, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार सहित कई अन्य गण्यमान लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment