भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी कार्यसमिति की प्रथम बैठक संपन्न ।

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक रविवार को मां भगवती कोल्ड स्टोरेज के सभागार में जिलाध्यक्ष शशिधर झा की अध्यक्षता में हुई।बैठक के मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी भीम साहू , विधान पार्षद डॉक्टर तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश नेता जय कृष्ण झा, जिलाध्यक्ष नीलम देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, पूर्व विधायक प्रोफेसर शील राय आदि ने भाग लिया।

जिला कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

जिला महामंत्री द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं को अंग वस्त्र देकर सभी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शशिधर झा

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी कुशल संगठन कार्य के बदौलत कार्यकर्ताओं के ही बल पर भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। संगठन के कार्य योजना एवं आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गयी। जिले के दसों विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर विजय बनाना हम लोगों का लक्ष्य है। संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए आह्वान किया।

कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष शशिधर झा,मुख्य जिला प्रभारी भीम साहू,श्रीमती नीलम सहनी,एमएलसी डॉक्टर तरुण कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह,पूर्व प्रत्याशी चंद्रकांत चौधरी, पूर्व विधायक प्रोफेसर शील राय, पूर्व प्रत्याशी मोरवा सुरेश राय, प्रदेश नेता जय कृष्ण झा,प्रदेश संयोजक मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ कैप्टन कमलेश साहनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतवंत चौधरी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, प्रदेश नेता राजकुमार पाल, प्रदेश नेत्री महिला मोर्चा विमला सिंह, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा ललिता सिंह,पूर्व प्रत्याशी राम बहादुर सिंह ने संबोधित किया. बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा ने किया।

जिला कार्यसमिति की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय सेना को धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामाकांत राय, बीजेपी प्रवक्ता सह जिला पार्षद सदस्य अमृत कुमार चौधरी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रूपांजलि कुमारी,सतीश झा, गुंजन मिश्रा,मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनोज कुमार,चंद्रमणि प्रसाद सिंह, राहुल कुमार, अमन पराशर, बाबू साहेब झा ललन सिंह, सुनील चौधरी, गोरेलाल पाठक, कपिल देव चौधरी, चंद्रकांत चौधरी, सुरेश राय, जय कृष्ण झा,ललिता सिंह, विमला सिंह,मोहन मल्लिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक का धन्यवाद ज्ञापन वीणा साह ने की।

Share This Article
Leave a Comment