श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का मनाया गया 100 वाँ जन्म दिवस..

समस्तीपुर/विभूतिपुर /नवनीत कुमार झा : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर विधानसभा के विभूतिपुर उत्तरी मंडल के विभूतिपुर उत्तर शक्ति केंद्र के केबीसी ईट उद्योग के प्रांगण में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का 100 वाँ जन्म दिवस मनाया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभूतिपुर विधानसभा संयोजक अरविंद कुमार कुशवाहा ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला एवं शक्ति केंद्र के सभी साथियों को बताया ।

जिसमें उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवजीत कुमार पिंटू ,शिव कल्याण सिंह, रंजीत नोनिया, रमेश महतो, दीपक शाह,संतोष सिंह, हेमंत सिंह, सुगावती देवी, शंकर राम, हरेराम राम, हरेराम महतो, दीपक कापर, उत्तम कुमार, अभिरंजन कुमार, राम बहादुर राउत ,प्रमोद महतो, कपिलेश्वर सिंह ,बसंत कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर यह कार्यक्रम महथी उत्तर पंचायत के बूथ संख्या 29 पर मनोज कुमार,जिला प्रवक्ता,समस्तीपुर के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई का 100वां जंयती “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम विभूतिपुर विधानसभा के सभी 15 शक्ति केंद्रों पर मनाया गया।

Share This Article
Leave a Comment