समस्तीपुर/सिंघियाघाट/नवनीत कुमार झा : बिभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूनिक क्रिएटिव एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित यूनिक चिल्ड्रेन्स एकेडमी, सिंघियाघाट (समस्तीपुर) के 33वें वर्षगांठ के अवसर पर पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मेधा सम्मान समारोह सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन बाल भवन सभागार में किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक अर्जुन कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा, वह उतना ही दहाड़ेगा।” उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में शिक्षक ललितेश्वर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि रिजल्ट केवल अंक बताता है, काबिलियत नहीं। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सबसे बड़ी जीत है और गलतियां ही इंसान को बेहतर बनाती हैं। अभिभावकों को बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें हर परिस्थिति में सहयोग देने की अपील की गई।

वहीं शिक्षक बबलू कुमार रॉय, मुकेश कुमार रॉय सहित अन्य शिक्षकों ने भी शिक्षा, अनुशासन और समग्र विकास पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज, शब्द परख, मैथ ओलिंपियाड, पेंटिंग एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में दीपांशु कुमारी, अभिषेक, एलिजा, आंचल सिन्हा, आराध्य सिंह, अनुष्का, प्रीतम, निशांत, शिवानंद, पावनी गुप्ता, प्रीति, रौनक, सत्यम, तन्वी, अंशु, ज़ोहरा प्रवीण, खुशी प्रिया, सुजीत कुमार, आरव, अभिरंजन, सुरुचि, पल्लवी प्रिया, रौशन, राजलक्ष्मी, गौतम, राजनंदनी, आराध्य कुमारी, प्रणव कुमारी, निहाल राज, शांतनु, दिवाकर सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में अभिभावकों में लक्ष्मण कुमार, जनता महाविद्यालय के प्रोफेसर बैद्यनाथ प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

