मत्स्य पालक को दी गई नई तकनीक की जानकारी

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : सोमवार को राज्य योजना के मत्स्य प्रसार योजनाअंतर्गत प्रशिक्षण – सह – प्रत्यक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा के उप-मत्स्य निदेशक श्री कुमार विमल प्रसाद द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला मत्स्य कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा होटल राजश्री इंटरनेशनन ताजपुर रोड ताजपुर में किया गया।

मछली पालकों को मछली पालन की नई तकनीक अपनाने की नितांत आवश्यकता है। जिसमें किसानों की आय दुगुना हो सके। उक्त बातें उप-मत्स्य निदेशक, दरभंगा ने कही। कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय ने कहा कि कृषि के बाद पशुपालन एवं मत्स्य ग्रामीण परिवेषों के आजीविका का मुख्य साधन है और जिले में मत्स्य पालन निरंतर नई उँचाईयों को छू रहा है। इस कार्यक्रम में जिला उधोग केन्द्र, समस्तीपुर द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं अन्य संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है।

सहायक निदेशक, रसायन समस्तीपुर श्री अमित कुमार द्वारा मत्स्य पालन में रसायनों का उपयोग से हानि व लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर अन्य पदाधिकारियों में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, सहायक अभियंता, मत्स्य विभाग, श्री विनोद कुमार, मत्स्य विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 175 मत्स्य पालकों एवं अन्य पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन जिला मत्स्य पदाधिकारी – सह – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो० नियाज उद्दीन द्वारा किया गया ।

Share This Article
Leave a Comment