गांधी- अंबेडकर प्रतिमा अनावरण : प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

समस्तीपुर/नवनीत कुमार झा : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित गांधी-अंबेडकर उद्यान में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनवारण समारोह पूर्वक किया गया।

गांधी-अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा

प्रतिमा का अनवारण प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी और मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह की तस्वीर

अध्यक्षता दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह तथा संचालन प्रभू नारायण झा ने किया। उपस्थित गण्यमान ने फूल, माला,अर्पित कर नमन किया।

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधायक व प्रमुख

सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान,विधायक अजय कुमार, प्रमुख सुनीता देवी,अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह,सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद मिश्र,पूर्व विधायक रामबालक सिंह,उप प्रमुख सुजीत कुमार,कृष्णदेव प्रसाद सिंह, अमरजीत ठाकुर, शिक्षक रामचंद्र महतो, श्याम किशोर कमल, शिक्षक अरविंद कुमार दास, जिला पार्षद रीना राय,पूर्व प्रमुख निर्मला किशोर, सरपंच वंदना केशरी, डॉक्टर राजीव कुमार, राम बहादुर सिंह आदि ने भी अपने विचार रखें।

प्रतिमा अनावरण समारोह में मौजूद बीडीओ, सीओ व डॉक्टर राजीव कुमार

मैट्रिक बिहार टॉपर साक्षी सहित 10 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होंने मैट्रिक और इंटर परीक्षा में ज्यादा अंक अर्जित कर विभूतिपुर क्षेत्र सहित माता-पिता का नाम रोशन किया।

विधायक,प्रमुख व उपस्थित अन्य

उन्हें पाग़, शॉल, माला और मेडल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ गण्यमान

मौके पर सीओ रणधीर कुमार रमण, मुखिया चंद्रमणि प्रसाद सिंह, रणधीर कुमार राय, पूर्व प्रमुख कृष्णा देवी, पूर्व उपप्रमुख रामनाथ राय, शिक्षक राजा राम महतो,अभिषेक कुमार अनल,जेडीयू नेता जयशंकर प्रसाद सिंह,राजबली राय,शिवदानी प्रसाद सिंह,जेडीयू नेता राम बहादुर सिंह, राधाकांत चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में गण्यमान मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment