सिंघियाघाट (समस्तीपुर)/नवनीत कुमार झा : सिंघियाघाट स्थित डिजायर इंस्टीट्यूट का 10वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक सत्यनारायण महतो तथा अतिथियों विनोद सिंह, रामजानिस कुमार, शिवनारायण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर संस्थान द्वारा 28 जून को आयोजित मेगा परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

यह परीक्षा 9वीं एवं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। परिणाम के साथ दोनों वर्गों के टॉप-10 रैंक प्राप्त कुल 21 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।

9वीं कक्षा में श्याम बाबू (माधोपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें रेंजर साइकिल तथा एक वर्ष तक निःशुल्क कोचिंग देने की घोषणा की गई।

द्वितीय स्थान पर राजन ग्राम कुमार (कापन) रहे, जबकि अन्नु वर्मा (सिंघियाघाट) ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों को स्मार्ट वॉच एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

11वीं कक्षा में साक्षी सुमन (मुरियारो) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति हासिल की।

द्वितीय स्थान पर अंकुश कुमार (शिवनाथपुर) रहे, जिन्हें स्मार्टफोन एवं 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं सरोज कुमार (शिवनाथपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्मार्ट वॉच एवं 25 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्राप्त की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 8वीं इंडो-नेपाल डांस प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता रतन प्रिया राठौर रहीं। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों के साथ पारंपरिक झिझिया लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।

मेधावी विद्यार्थियों को मनोरंजन प्रसाद मिश्र,अंकित आनंद, पूर्व आत्माध्यक्ष रामनाथ सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर विकास भारती, फाउंडर आदर्श भारती, शिक्षक संजीव कुमार, रामजानिस कुमार, उपमुखिया अवधेश यादव, राजबली राय, रामविनोद सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं संस्थान के शिक्षकों ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक सत्यनारायण महतो ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बेहतर शिक्षा और प्रोत्साहन देने का अभियान जारी रहेगा।

